कर्नलगंज गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है, की शनिवार की देर रात्रि उसकी पत्नी अचानक घर से गायब गई। काफ़ी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। उसके छोटे-छोटे चार बच्चे हैं जो मां के लिए रो रहे हैं। तहरीर में कहा गया है की पूर्व में भी वह तीन बार घर से गायब चुकी है। आरोप है की इस बार उसके मायके वाले उल्टे मुकदमे में फ़ंसाने की उसे धमकी दे रहे हैं। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।