तरबगंज थाना के देवरदा गांव में बदमाशों ने तीन जीवननाथ तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, श्याम दवन मौर्य के घरों में घुसकर मारपीट कर घर में रखे नगद रूपए व जेवर लेकर फरार हो गए। वही इस घटना से पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
देवरदा गांव के जीवन नाथ तिवारी के घर मे घुसंकर एक डंडे से मारने लगे तो हल्का मचाने पर पत्नी सुशीला,बहु मीरा व पूनम व बेटी अंशिका भी विरोध करने लगी तो मारा पीटा जिससे सभी को चोंटे आई।पत्नी सुशीला को सिर व नाक में चोंटे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज जिले के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। बदमाशों ने दो बक्से ले गए जिसमें 40 हजार रुपए व जेवर थे। वही आशुतोष पाण्डेय का 35000 रुपए व रामदवन मोर्या के दो बक्से जिसमें 27 सौ रूपए नगद व जेवर ले गए। तरबगंज पुलिस चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
