Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्रबन्ध निदेशक ने लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर लिया जायजा*



👉प्रबन्ध निदेशक ने लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर लिया जायजा*
*👉टीकाकरण में किसी स्तर पर न बरती जाए लापरवाही-प्रबन्ध निदेशक*

श्रावस्ती (इकौना)- जनपद श्रावस्ती तहसील इकौना ग्राम गोपालपुर में लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यो के सघन अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रबन्ध निदेशक पीसीडीएफ आनन्द कुमार सिंह, आई0ए0एस0 एकदिवसीय भ्रमण हेतु जनपद के विकास खण्ड इकौना अन्तर्गत ग्राम गोपालपुर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान प्रबन्ध निदेशक ने गांव में लम्पी से प्रभावित हुए पशुओं के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाये, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसी भी गोवंश की मृत्यु होती है तो उसे गहरे गड्ढे में दफनाया जाए। 
उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि लम्पी वायरस से बचाव हेतु आम जनमानस को जागरूक किया जाए तथा कोई भी केस मिलने पर तुरंत उपचार किया जाए। टीकाकरण में भी किसी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होने कहा कि जब तक यह बीमारी नियंत्रित नहीं हो जाती है, तब तक किसी भी गोआश्रय स्थल में कोई नया पशु संरक्षित नहीं किया जाए। उन्होने पशु बाजारों के आयोजन पर अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया। यदि कोई पशु बीमार मिलता है, तो उसे अन्य पशुओं से कुछ दूरी पर आइसोलेट किया जाए। पशुओं के उपचार के साथ ही मौके पर सेनेटाइजेशन एवं फिनायल/सोडियम हाइपोक्लोराइट इत्यादि का छिड़काव भी कराया जाए। सभी गोआश्रय स्थलों में सफाई, सेनेटाइजेशन, फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए। 
इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 मानव ने प्रबन्ध निदेशक महोदय को अवगत कराया कि जनपद में लम्पी स्किन डिजीज के बचाव हेतु सभी पशु चिकित्साधिकारियों को सचेत कर दिया गया है तथा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। लम्पी स्किन डिजीज के लिए नोडल अधिकारी डॉ० शिवेन्द्र मणि ओझा मो० नं०-9450335044 को नामित किया गया है। इसके अलावा जनपद स्तर पर कन्ट्रोलरूम की भी स्थापना की गई है। जिसका मोबाइल नम्बर-7007958184 है। लम्पी स्किन डिजीज के निदान एवं इलाज हेतु जनपद में पशु चिकित्साधिकारियों की विकास खण्डवार टीम गठित कर ली गई है। इसके रोकथाम हेतु वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। प्रत्येक गौशाला अस्थायी/स्थायी/कांजी हाउस/कान्हा उपवन में सभी गोपालकों को लम्पी स्किन डिजीज लक्षण के बारे में बता दिया गया है। यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखायी दे तो तत्काल सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करेंगे। 
इस अवसर पर सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। निरीक्षण में उपमुख्यपशु चिकित्साधिकारी हृदयानंन्द सिंह, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार सिंह आदि जिला एवं तहसील स्तरीय पशु विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.