Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


फूल मालाओं के साथ आबकारी मंत्री का स्वागत

उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, ढोल नगाड़ों के साथ दर्जनों भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

       (आबकारी मंत्री का स्वागत करते भाजपाई)

उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन अग्रवाल आज गोंडा जिले के दौरे पर हैं, जहां आबकारी मंत्री जिले के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे साथ ही बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ शासन के द्वारा व्यापारियों को दी जाने वाली हर तरह की सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे। जिसको लेकर आज आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के करनैलगंज नगर के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत हुआ ।

     (फूल मालाओं के साथ आबकारी मंत्री का स्वागत)

किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत -

आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के आज करनैलगंज नगर के प्रथम आगमन के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं रामलीला कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष मोहित पांडे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी तथा मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित के साथ नगर महामंत्री कन्हैयालाल वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नू बाबा भारती तथा पंडित उमेश शुक्ला के साथ दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे, जिन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ फूलों की माला पहनकर आबकारी मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.