Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कौडिया पुलिस ने 1 अभियुक्त को नशीला पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

थाना कौड़िया पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार को किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 12.09.2023 को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बिरवा टावर के पास से अभियुक्त इमरान उर्फ मान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 अल्प्राजोलम की नशीली गोलिया बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. इमरान उर्फ मान पुत्र अकरम नि0 चूटीपुर मौजा बिरवा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-304/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 200 अल्प्राजोलम टैबलेट।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 सुरेश कुमार सिंह मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.