*बाक्स अमृत कलश लेकर घर-घर से मिट्टी एकत्रित करने कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया*
जनपद बलरामपुर के उतरौला नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में घर घर जाकर संपर्क किया।और अमृत कलश लेकर घर घर से मिट्टी एकत्रित किया । उन्होंने नगर वासियों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई । इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस महा अभियान से देश के शहीदों के शहादत को जन-जन तक पहुंचना है और यह मिट्टी उनके स्मारकों को बनाने के काम आएगी। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की सेना को मजबूत बनाने का काम किया है । मेरा माटी मेरा देश अभियान से जन-जन में देशभक्ति की भावना का विकास होगा। अभियान के प्रति नगरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता,सुधीर कुमार श्रीवास्तव,रमेश जायसवाल,महेंद्र प्रताप सिंह,संतोष कुमार सभासद,कपिल गुप्ता,दुर्गेश कुमार,नीरज गुप्ता,दुर्गा प्रसाद,सीबी माथुर,अंकुर गुप्ता, आदि अभियान में शामिल रहे।
