Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अन्तर्जनपदीय जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार, 04 अदद चार पहिया वाहन बरामद



*अन्तर्जनपदीय जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार, 04 अदद चार पहिया वाहन बरामद-*



पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जालसाज अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा चार पहिया वाहनों का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जनता से धोखाधड़ी करने के आरोपी अभियुक्त रियासत अली गाजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 अदद चार पहिया वाहन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी बृजेश पुत्र शिव प्रसाद नि0 कस्बा/थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महिन्द्रा टी0यू0वी0 गाड़ी 03 लाख 10 हजार में बेची थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जिन गाड़ियों के नम्बर सही नही होते उनको कम दामो में खरीद कर उनकी फर्जी चेचिस व इन्जन प्लेट तैयार कर व उनके फर्जी पेपर तैयार करके उचित दामों में भोले-भाले लोगों को बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. रियासत अली गाजी पुत्र साजिद अली नि0 नरारामपुर ग्रन्ट थाना उचौलिया जनपद लखीमपुर खीरी।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-424/2023, धारा 419,420,467,468,471,504 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 01 मारूती सुजुकी नम्बर यू0पी0 32 केएन 5163
02. 01 अदद मारूति सियाज नम्बर यू0पी0 27 ए0बी0 0008
03. 01 अदद रेनॉल्ड डस्टर नम्बर यू0पी0 यू0पी0 15 ए0पी0 0175
04. 01 अदद महिन्द्रा टी0यू0वी0 नम्बर यू0पी0 15 सी0एम0 2323

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार गौतम थाना वजीरगंज मय टीम।
02. उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता स्वाट टीम।
03. हे0का0 रणधीर सिंह स्वाट टीम।
04. हे0का0 यशवन्त सिंह स्वाट टीम।
05. हे0का0 महेन्द्र कुमार स्वाट टीम।
06. हे0का0 आनन्द प्रकाश स्वाट टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.