Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मेरा गोंडा मेरी शान के तहत जिले में चला सफाई अभियान

मेरा गोंडा मेरी शान के तहत जिले में चला सफाई अभियान

रिपोर्ट/महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 

गोंडा(करनैलगंज): गोंडा डीएम के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिले में "मेरा गोंडा मेरी शान" के तहत मुहिम चलाकर सफाई अभियान को बढ़ावा दिया गया जिससे जिला स्वच्छ बना रहे।
   आज 1 अगस्त को गोंडा जिले के तहसील करनैलगंज में डीएम नेहा शर्मा के द्वारा चलाए गए "मेरा गोंडा मेरी शान" के तहत तहसील में कार्यरत अधिकारियों ने अपने अपने कार्यालयों की साफ सफाई कर इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, तहसीलदार जय शंकर सिंह, न्यायिक तहसीलदार देवेंद्र यादव, संतोष कुमार यादव, आशु लिपिक संजीवनलाल यादव ,राजस्व लिपिक वैष्णो दत्त, नायब नाजिर करम सिंह राणा, व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।  बताते चलें कि डीएम नेहा शर्मा ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद "मेरा गोंडा मेरी शान" की शुरूवात की थी
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.