Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

कटरा बाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 

गोंडा / कटरा बाजार पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व लगन के साथ कर रही है आज पुलिस अधीक्षक  अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
            उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- रंजीत कुमार को ग्राम बनगांव स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै करीब ढाई माह पूर्व ठाकुर रामपुरवा में कैटरर्स के काम से गया था और वही से यह मोटरसाईकिल चोरी की थी। जिसमें मै फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था और आज इसे बेचने हेतु यहां आया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।थाना प्रभारी करुणाकर पांडे के निर्देशन में उप निरीक्षक नीरज कुमार मय टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद सफलता प्राप्त हुई जिसमे एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.