Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा चलाया गया विशेष अभियान*

*पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा चलाया गया विशेष अभियान* 
          पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान शाम 6.00 से 09.00 बजे तक चलाए जाने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिए गए है। 
उक्त निर्देश के क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी/बीट प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग, पैदल गस्त, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की चेकिंग आदि किया जा रहा है।   जिसमे *पहले अभियान* शाम 06.00-07.00 बजे तक गाड़ी चेकिंग, विशेषकर तीन सवारी,बिना हेलमेट, ब्लैक फिल्म, हूटर आदि *दूसरा अभियान*  शाम 07:00 से 08:00 बजे तक के बीच में प्रभावी पैदल गस्त  व *तीसरा अभियान* में (08.00 से 09.00 बजे के मध्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरा आदि की क्वालिटी रेंज की चेकिंग किए जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.