Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के 03 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार



*थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के 03 वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 19.07.2023 को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित करने की 03 वांछित अभियुक्ता-01. श्रीमती रामपाती, 02. कु0 किरन देवी, 03. कु0 कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ताओं द्वारा वादी तुलसीराम पुत्र मोहनलाल नि0 ग्राम मुडिला थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा की पत्नी कान्तीदेवी को आत्महत्या करने के लिये प्रताड़ित  किया जाता था। जिससे वादी की पत्नी ने प्रताड़ना से तंग आकर दिनांक 04.07.2023 को आत्महत्या कर लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना खोड़ारे में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्ता-*
01. रामपाती पत्नी केशवराम निवासिनी मुड़िला थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02. कु0 किरन देवी पुत्री केशवराम निवासिनी मुड़िला थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
03. कु0 कंचन देवी पुत्री केशवराम निवासिनी मुड़िला थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-166/23, धारा 306,504 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
उ0नि0 प्रदीप कुमार गंगवार मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.