अवधराज गोस्वामी की रिपोर्ट
कर्नलगंज गोंडा। विधानसभा क्षेत्र गोला के जन प्रिय विधायक अरविंद गिरि के निधन पर विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत बाबागंज चौराहे पर शनिवार की शाम शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महन्थ रमाशंकर गिरी ने व संचालन अवधेश गोस्वामी ने किया। सबसे पहले स्वर्गीय अरविंद गिरी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा को सम्बोधित करते हुये विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विधायक अजय सिंह ने कहा। कि विधायक अरविंद गिरि के निधन से समाज की जो क्षति हुई है उसे पूरा नही किया जा सकता। उन्होंने उनके जीवनशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। आशीष गोस्वामी, अन्नू बाबा, मोहित पांडेय, आशीष गिरि, उमा नाथ गोस्वामी एड., रामधन गोस्वामी ,शिवाकांत ,दिनेश गोस्वामी एड. श्याम बाबा एड., अवध राज गोस्वामी एड. कन्हैयालाल वर्मा सहित अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने विचार रखे।रामजीलाल मोदनवाल, अशोक सिंह, शिवपूजन गोस्वामी, लल्लू सिंह, पारसनाथ गोस्वामी, रामअभिलाष, मुफ़ीस खान, राशीलाल गोस्वामी, मुन्ना चौहान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
