गोण्डा। गुरुवार को जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने विकास भवन सभागार में विभागवार विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा किया। वहीं इस मौके पर मेरी पॉलिसी मेरे हाथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत प्रभारी मंत्री कंचन वर्मा द्वारा किसानों को पॉलिसी दी गयी। वहीँ उन्होंने जिले में हो रहे निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही सीएचसी, पीएचसी व अन्य अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया। इसी के साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्था, जिले में स्थापित गौशाला की व्यवस्था, बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कराए जा रहे कायाकल्प, ड्रेस वितरण, किताब वितरण, रजिस्ट्रेशन तथा विद्यालय की बाउंड्रीवाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग में टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण की समीक्षा की गयी।इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, उप कृषि निदेशक, जिला समन्वयक विजय सिंह एवं जनपद के समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे।