Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापनपीडीडीयू नगर

दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन
पीडीडीयू नगर
प्रभात लाइव न्यूज से महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
मेजर ध्यानचंद के जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली(नन्द बॉक्सिंग एकेडमी)व चंदौली क्रीड़ा भारती के तत्वधान में दो दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव का समापन एक स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें कैरम,रस्सी कूद एवं कुश्ती का आयोजन किया गया था।जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 165 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव व विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ विनय वर्मा,चंदौली बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीता अग्रहरि,मिस पूर्वांचल रितु खरवार,अमित सिंह,मनीष सिंह ने तीनों खेलों को खेलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली(नन्द बॉक्सिंग एकेडमी) के महासचिव व चंदौली क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कुमार नन्दजी ने बताया कि  कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विभिन्न खेल के विजेता खिलाड़ियों को मेडल-प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया एवं प्रत्येक खेल के प्रत्येक वर्ग के गोल्ड मेडलिस्ट विजेताओं को 500-500 रु की इनाम राशि देखकर प्रोत्साहित किया गया जिसमें से मुख्य रूप से श्रेया पाल,आदिति कुमारी,वर्षा यादव,राधा कुमारी,मोहम्मद इम्तियाज,सचिन कुमार,जीत कुमार,सगुन सिंह,वर्षा यादव, साकिब अहमद,विकास यादव, समृद्धि तिवारी आंचल यादव विशाखा सिंह,अंश,अर्चना गुप्ता,आराधना कुमारी,सबनूर, अनपुरना,विशाखा पटेल,रोहित प्रजापति,पवन ने अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे।निर्णायक की भूमिका में प्रताप नारायण चौबे,रोहित यादव,राहिल इमाम,आशुतोष यादव,अजीत कुमार,अमित कुमार,अमन चौहान,हैप्पी सिंह रहे।डॉ एस एन पाण्डेय व सभासद विकास सिंह विद्यालय के शिक्षक सपना पाण्डेय,प्रीति गुप्ता,श्रेया कुमारी,अर्जुन पाण्डेय,अशोक कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपप्रधानाचार्या विधु श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.