Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, मंदिरों उमड़ी भीड़

प्रभात लाइव न्यूज से महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 
हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, मंदिरों उमड़ी भीड़
प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया --

हरतालिका तीज पर मंगलवार को दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर पर महिलाओं की पूजन अर्चन के भीड़ उमड़ पड़ी भगवान शिव के साथ शिव पार्वती मन्दिर पर सुहागिन महिलाओं ने पूजन अर्चन कर पति व परिवार की समृद्धि केलिए मंगल कामना की।
महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ये व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यानी आज (मंगलवार) को मनाया जा रहा है। ब्रह्ममुहूर्त में उठ महिलाएं अपने व्रत की तैयारी में लग गई।
सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की चहल पहल नजर आने लगी। तीज का ये पर्व महिलाओं को बहुत प्रिय होता है। इस दिन वह निर्जला रहकर पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं।इस खास दिन भगवान शिव और पार्वती की आराधना की जाती है। इस बार यह व्रत शुभ और सौम्य योग में मनाया जा रहा है। इस पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा की जाताी है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं।
तीज की परंपराओं के मुताबिक विवाहिताएं व्रत रख कर हरी चूडिय़ां, हरी साड़ी धारण कर विधि विधान से अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव, पार्वती व गणेश एक साथ पूजन अर्चन करेंगी। मान्यता है कि मां पार्वती ने प्रभु शिव के लिए इस व्रत को किया था। व्रत से भगवान अखंड सौभाग्य होने का वर देते हैं। इसलिए महिलाएं इस मौके पर भगवान शिव और मां पार्वती की कथा जरूर सुनती हैं। ऐसा माना जाता है कि कई स्थानों पर कुवांरी कन्याएं भी अच्छे वर प्राप्ति की कामना को लेकर तीज का व्रत रखती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.