Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


14 वर्षीय बेटी माता-पिता से नाराज होकर चढ़ी हाई वोल्टेज खंभे पर

14 वर्षीय बेटी माता-पिता से नाराज होकर चढ़ी हाई वोल्टेज खंभे पर


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट


गोंडा नवाबगंज पुलिस की सूझबूझ से 14 वर्षीय बच्ची की बची जान, माता-पिता से नाराज होकर बच्ची चढी थी हाई वोल्टेज लाइन के खम्भे पर
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समय-समय पर गोष्ठी कर पुलिस कर्मियो को मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुन तत्काल निस्तारण व जरुरतमंदो की हर संभव मदद किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते रहे है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा एक 14 वर्षीय बच्ची की जान बचायी गयी।
आज दिनांक 13.06.2022 को थाना नवाबंगज पुलिस को थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चकपान में 14 वर्षीय बच्ची की अपने माता-पिता से नाराज होकर हाई वोल्टेज लाइन के खम्भे पर चढने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज व थानाध्यक्ष नवाबगंज मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुॅचकर लाउडस्पीकर की मदद से बच्ची की नाराजगी को जाना गया तथा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्ची को सकुशल हाई वाल्टेज लाइन के खम्भे से उतवाया गया तथा उपचार हेतु बच्ची को सी0एच0सी0 नवाबगंज भेजा गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पुलिस के इस कार्य की आमजनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.