डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी के गड्ढे में डूबने से हुई मौत
अजीत कुमार मौर्य बहराइच की रिपोर्ट
मिहींपुरवा बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा उर्रा के मजरा उर्रा टेपरा निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम का पैर खेलते समय फिसल गया।जिसके कारण पानी से भरे गड्ढे में मासूम जा गिरी।गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई।ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा उर्रा टेपरा निवासी राम सिंह मौर्य को डेढ़ वर्षीय बेटी नित्या मौर्य जो सोमवार शाम को खेल रही थी। घर के सामने बने गड्ढे में नल का पानी भरा हुआ था। खेलते समय बालिका गड्ढे में गिर गई। जब तक परिवार के लोगों को घटना की जानकारी होती तब तक मासूम की पानी में डूबकर मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने पंचायत नामा के बाद शव को दफना दिया है। मासूम की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
