Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर किया गया वाहन चेकिंग कई वाहन का किया गया चालान

अजीत कुमार मौर्य बहराइच की रिपोर्ट
आज दिनाँक- 01.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच  केशव कुमार चौधरी के आदेशानुसार यातायात प्रभारी आनेंद्र यादव , उपनिरीक्षक यातायात शशीकांत कौल , आरक्षी दिनेश चौहान , आरक्षी सैय्यद इरफान अहमद व होमगार्ड राकेश कुमार शुक्ला के वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों - तिराहों पर 02 बिना  मास्क लगाए व्यक्तियों से ₹0 600 नगद व 34 वाहनों से रू0 73000 /- का आनलाइन चालान किया गया जिसमें 02 ऐसे बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया गया जिसमें तेज आवाज करने के साथ पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर लगे हुए थे व 02 ऐसे वाहनों का चालान किया गया जो नो एंट्री क्षेत्र में संचालन करते हुए पाए गए व लोगों को जागरूक किया गया कि जिन लोगों के पास बुलेट मोटरसाइकिल है उसमें लगे कंपनी के साइलेंसर के साथ कोई छेड़छाड़ ना करें और ना ही अपने बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाई साइलेंसर लगवाएं तथा यदि जिनके बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगा हुआ है तो उसे निकलवा कर कंपनी का ओरिजिनल साइलेंसर लगवा लें तथा दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें l


बहराइच से जिला संवाददाता अजित कुमार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.