Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


एक राजनैतिक दल जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर लगाए कई आरोप

करनैलगंज(गोंडा)। विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी के निर्वाचन अभिकर्ता ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, चुनाव आयोग तथा स्थानीय थानों पर प्रार्थना पत्र भेजकर एक राजनीति दल प्रत्याशी के ऊपर कई आरोपों को लगते हुई मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। 
           कांग्रेस प्रत्यासी के निर्वाचन अभिकर्ता मुक्तेश मोहन तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि शुक्रवार की शाम कांग्रेस प्रत्यासी त्रिलोकीनाथ तिवारी अपने अनुमति प्राप्त वाहन से परसपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वह ग्राम बलमत्थर के समीप पहुंचे थे, उसी बीच सामने से एक प्रत्यासी अपने काफिले के साथ पहुंचकर रास्ता अवरुद्ध करते हुये कांग्रेस प्रत्यासी के वाहन में टक्कर मारने का प्रयास किया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उनके ऊपर प्राण घातक हमला करने के उद्देश्य से लोग आगे बढ़े। मगर सुरक्षा कर्मियों की सूझ बूझ से कांग्रेस प्रत्यासी की जान बच गई। मगर उनके समर्थकों के साथ लोगों ने मारपीट किया। और जान से मार डालने की धमकी भी दी। तहरीर में कहा गया है कि इससे पूर्व भी उनके वाहन में वाहन टकराकर उन्हें मार डालने की कुचेष्टा की गई थी। श्री तिवारी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि थाने में तहरीर  देने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। कोतवाल कर्नलगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मैं मौके पर गया था कहा सुनी हुई है मगर मार पीट नही हुई है। उन्होंने बताया कि घटना परसपुर थाना क्षेत्र की है, वहीं कार्रवाई भी होगी। थानाध्यक्ष परसपुर ने बताया कि तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.