Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पांचवें चरण में ही भाजपा को मिल गई बहुमत, 7 चरणों के बाद 300 की संख्या करेंगे पार

*भाजपा सरकार में हुए अपराधियो माफियाओ दंगाइयों के खिलाफ कार्यवाही से जनता खुश-योगी आदित्यनाथ*

*पूर्ववर्ती सरकारों में हुआ हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़*

*पांचवें चरण में ही भाजपा को मिल गई बहुमत, 7 चरणों के बाद 300 की संख्या करेंगे पार*
 देवरिया
सोमवार को रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार के 5 वर्षों के दौरान प्रदेश में अमन चैन, और खुशहालीआई है अपराधियों, दंगाइयों, और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई गुंडागर्दी पर रोक लगी प्रदेश में दंगों पर लगाम लगाई और डर के मारे दंगाई बिल के अंदर चले गए जनता को अराजकता से मुक्ति मिली है।
    खचाखच भरे मैदान में भीड़ को देख गदगद मुख्यमंत्री ने पूर्वर्ती सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार ने हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया ईद मोहर्रम पर बिजली मिलती तो मिलती थी, लेकिन होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर बिजली गुल रहती थी, आज प्रदेश में समान रूप से 24 घण्टे बिजली मिल रही हैं। भाजपा सरकार के विकास  कार्यों को विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के लिए भाजपा ने विकास के रास्ते खोले हैं। मुफ्त में उज्जवला गैस कनेक्शन दिया और कार्ड धारकों को होली और दीपावली पर मुक्त गैस देने का कार्य करेंगे। रक्षाबंधन में बहनों को फ्री बस की यात्रा मिलती हैं और आगे हम 60 वर्ष की माताओं को  फ्री में परिवहन की सेवा देंगे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए सपा कांग्रेस जैसे अवसरवादी पार्टियां एकजुट हो गई हैं लेकिन जनता के विश्वास से चलने वाली भाजपा का रथ रुकने वाला नही है  5 चरणों के हुए चुनाव में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बन रही है आने वाले दोनों चरणों में भाजपा 300 की संख्या को पार कर रही है। दूसरे चरण के चुनाव के परिणामों से ही विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं बहुत से ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और नेपाल का रास्ता तय कर लिए हैं । लेकिन भाजपा सरकार दंगाइयों अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ अपना अभियान रोकने वाला नहीं हैं 10 तारीख के बाद फिर इनके खिलाफ अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री तकरीबन 35 मिनट रुद्रपुर में रहे और 16 मिनट के अपने संबोधन में युवाओं मैं जोश भरने के साथ हजारों से हाथ उठा कर के भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद को जिताने की अपील की। बरहज प्रत्याशी दीपक मिश्रा शाका बाबा , संजीव सिंह श्रीनेत,नीरज शाही, ब्लाक प्रमुखश्रीमती उषा पासवान,प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद, विधानसभा प्रभारी महन्थ सिंह, संगम धर द्विवेदी, अनिल कुमार पांडे, मोहन उपाध्याय, दिलीप जायसवाल, राम संतोष शुक्ला, कमलेश सिंह, वैभव सिंह,रामसुधारे पासवान,कौशल किशोर सिंह,राजीव गुप्ता, सुनील गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,लाल साहब सिंह,राजीव गुप्ता अरुण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.