Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नही रहे सपा के कद्दावर नेता अहमद हसन राम मनोहर लोहिया में ली अंतिम सांस

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
लखनऊ - समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन 88 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राजनीतिक दलों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सम्बेदना व्यक्त की। मिली जानकारी के मुताबिक वह लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में  पिछले 8 दिनों से डायलिसिस पर थे। उनकी हालत बेहद क्रिटिकल बनी हुई थी। आपको बताते चले कि अहमद हसन सपा सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। सपा नेता और पूर्व मंत्री अहमद हसन मुलायम सिंह यादव के करीबियों में थे। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा सरकार में पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन हो गया। सेप्सिस होने की वजह से उन्हें राम मनोहर लोहिया आयुर्वैदिक संस्थान की क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया था जहाँ शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव सहित अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए सम्वेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.