Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


आजीविका मिशन के कर्मियों ने मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को सौंपा ज्ञापन

आजीविका मिशन के कर्मियों ने मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को सौंपा ज्ञापन
महेश गोस्वामी/अवधराज गोस्वामी की रिपोर्ट
गोंडा । राज ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में आज तक एचआर पॉलिसी के अनुसार ना तो वेतन वृद्धि की गई और ना ही विगत 1 वर्ष से किसी भी प्रकार के भत्ते का लाभ दिया गया है साथ ही ज्ञापन के माध्यम से यह भी अवगत कराया गया है कि जो नई भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है । उसमें जो कार्य बीएमएम द्वारा लिया जा रहा है वही कार्य करने के लिए कलस्टर कोऑर्डिनेट का पद निकाला गया और डीएमएम के स्थान पर जिला फंक्शनल  मैनेजर का पद निकाला गया। जिस का मानदेय क्रमशः 12000 और 32000 कर दिया गया है जो वर्तमान में 25,000 और 45000 है इससे समस्त मिशन कर्मियों में सरकार के प्रति व्यापक रोष है। अपनी इन समस्त मांगों को लेकर विभाग के कर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन से इनके निराकरण की मांग की ।ये ज्ञापन जिला मिशन प्रबंधक अंशुमान तिवारी और निलांबुज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अन्य जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लॉक मिशन प्रबंध है जयपाल सिंह दिलीप पटेल दुर्गेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य ब्लॉक के 40 ब्लॉक मिशन प्रबंधक मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.