शिवा कांत गोस्वामी की रिपोर्ट गोंडा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व माननीय जनपद न्यायाधीश डा० दीपक स्वरूप सक्सेना के निर्देश के अनुपालन में जिला कारागार गोंडा में लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा वर्चुअल मोड के माध्यम से किया गया। वर्चुअल वार्ता के दौरान सचिव, द्वारा जिला कारागार गोंडा में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में नियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों को बताया गया कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लीगल एड क्लीनिक का सुचारू रूप से संचालन करते हुए तथा जरूरतमंदों को विधिक सहायता भी उपलब्ध करावें तथा विधिक सहायता से संबंधित अभिलेखों को दुरुस्त रखें सचिव द्वारा प्रभारी अधीक्षक को कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए निर्देश दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर विवेक सिंह, पीएलवां हवलदार वर्मा व राजमणि शुक्ला उपस्थित रहे