Mahesh Goswami ki Riport
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान गोंडा झंझरी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशिक्षण के आरंभ में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे समस्त लेखपालों को योग द्वारा स्वस्थ रहने का गुण बताया गया। इसी के साथ-साथ उचित आहार विहार की भी जानकारी दी गई।लेखपालों को आपदा प्रबंधन के साथ ही साथ योग द्वारा स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा दिया गया जिसमें उनके द्वारा लेखपालों को उनके सरकारी व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से करने के साथ ही साथ योग द्वारा स्वयं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न योगासनों व प्राणायाम की महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसमें सिटिंग योगाभ्यास भी कराया गया। और उसके लाभ पर प्रकाश डालते हुए कहा हालांकि चेयर योग पोज थोड़े संशोधित योग पोज हैं ताकि उन्हें कुर्सी पर बैठे हुए किया जा सके। लेकिन यह आपको सामान्य योग के तरह लाभ देते हैं, जैसे मसल्स की टोन में सुधार, तनाव में कमी, सांस लेने की आदतों में सुधार और मसल्स की ताकत को बढ़ाना आदि। साथ ही साथ कुछ योग आपको मोटापे से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं।योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि आधुनिक मनुष्य को आज योग की अत्यधिक आवश्यकता हो गई है। मन और शरीर अत्यधिक तनाव, प्रदूषण एवं भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण रोगग्रस्त होते जा रहे हैं। व्यक्ति के अंतर्मुखी और बहिर्मुखी स्थिति में असंतुलन आ गया है। इसी क्रम में डॉ राजेश श्रीवास्तव द्वारा क्षयरोग के लक्षण तथा निशुल्क जांच तथा दवाओं के बारे में तथा पोषण योजना के बारे में जिसमें रोगी जब तक ठीक नहीं हो जाता तब तक उसे ₹500 प्रति माह पोषण योजना के तहत दिया जाता है।इस पर विस्तृत रूप से चर्चा भी की गई। उसको जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने का आवाहन किया गया।इस कार्यक्रम में राजीव दूबे, पंकज श्रीवास्तव, रहीम उल्ला, हरीश चंद्र पटेल, अतीक खान आदि मौजूद रहे।
