Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


लोजपा के दिल्ली केंद्रीय बैठक में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

Mahesh Goswami ki Riport
 गोंडा। प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए नई दिल्ली के 12 जनपथ स्थित केन्द्रीय में आगामी 21 दिसंबर को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व फ्रंटल संगठन की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में गोण्डा व बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा प्रभारी गोंडा डॉक्टर कल्प राम त्रिपाठी के नेतृत्व में शामिल होंगे। श्री त्रिपाठी ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष मणि शंकर पांडेय ने पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि विधानसभा चुनाव की तैयारी पर केन्द्रित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पासवान प्रत्याशियों को दमखम से उतरने की घोषणा के साथ पार्टी की रणनीति का खुलासा करेंगे। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर अध्यक्षों व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि उक्त बैठक में विधानसभा क्षेत्र गोंडा व बलरामपुर से चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने का अनुरोध व मांग करने के लिए सैकड़ों की संख्या में दोनों विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता 20 दिसम्बर को दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.