Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा योगी सरकार , भ्रष्टाचारियों पर नहीं लग रहा लगाम

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
गोंडा/उत्तर प्रदेश में 1 जनपद गोंडा ऐसा जिला है जहां पर भ्रष्टाचार के ऊपर लगाम लगाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए तरह-तरह के उपाय किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत में लोग बाज नहीं आ रहे हैं मामला जनपद गोंडा के तहसील कर्नलगंज अंतर्गत कर्नलगंज से हटही मार्ग का है जो कि पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड का निर्माण करवाया जा रहा है जिस पर ना तो पत्थर पड़ रहा है और ना ही तारकोल जब मौके पर देखा गया तो पेंट की गई रोड हाथ से आराम से गिट्टी निकल जाती है इसके नीचे ना तो कोई पत्थर होता है और ना ही कोई गिनती दिखाई देता है तो केवल धूल और तो और जो गिट्टी मिक्सर मशीन में तारकोल मिलाया जाता है उस गिट्टी में धूल उड़ती नजर आ रही है जब इस संबंध में ठेकेदार प्रवीण भट्ट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस रोड की एस्टीमेट इसी तरह है तथा जब जिम्मेदार अधिकारी अवर अभियंता अवधेश से बात किया गया तो उन्होंने बताया की ठेकेदार को डांट दिया गया है अब दोबारा इस तरह रोड नहीं बनेगी
जब जिम्मेदार अधिकारी दोषियों पर कार्यवाही के बजाय डांट करके ही मामला निपटने का प्रयास करते हैं तो फिर कैसे हो पाएगा सही मायने में काम तथा अवर अभियंता के बयान से दो साफ जाहिर हो रहा है की कहीं ना कहीं अधिकारी की भी संलिप्ता है तभी कार्यवाही के बदले डांट देने की बात होती है अब देखना यह है कि क्या जिले के तेज तर्रार जिला अधिकारी महोदय इस रोड तथा इसमें संलिप्त लोगो पर कार्यवाही होती है या की नजर अंदाज कर देते हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.