Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


ड्यूटी खत्म होने के बाद 5:00 बजे रास्ते मे कोरोना वैक्सीन लगाती एनम

(अजीत कुमार मौर्या बहराइच की रिपोर्ट)
ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे को दिल से सलाम
कैसरगंज/बहराइच। विकासखंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदवल में ऐसा देखने को मिला।शाम पांच बजे के बाद रास्ते में मिले लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। सरकार द्वारा दिये गए निर्देश के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना है, उसी क्रम में ग्राम नंदवल में एनम सरिता धुरिया व सी.एच.ओ कमला यादव ने वैक्सीन लगाने में अधिक सक्रियता से कार्य कर रही हैं। हुआ यूं कि शाम के पांच बजे चुके थे। कार्य समाप्त कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देनी थी। अचानक दो चार लोग रास्ते में। मिल गए और वैक्सीन लगवाने की रिक्वेस्ट की,इन लोगों ने बिना कोई देर लगाये मिले लोगों को वैक्सीन लगाई। ऐसे कर्मठ लगन से कार्य करने वाले कर्मचारी हर विभाग को मिल जाये तो जनता को लाभ और सरकार की मंशा को बल मिल जाय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.