महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
गोंडा जिलाधिकारी श्री मार्कंडेय शाही ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोस्टर के अनुसार उनके व अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से जन सामान्य को दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारीयों को निर्देशित किया है कि वे संपूर्ण समाधान दिवस की समाप्ति समय अपराहन 2:00 बजे के उपरांत संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी अधिकारी द्वारा तहसील में मीडिया ब्रीफिंग की जाए तथा इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मीडिया ब्रीफिंग में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, आईजीआरएस विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आयोग, शासन, आयुक्त व अन्य संदर्भ के निस्तारण की स्थिति, मतदाता जागरूकता, मतदाता सूची पुनरीक्षण, 18-19 वर्ष उम्र ग्रुप के मतदाता, ईपी रेसियो, जेंडर रेसियो, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के सत्यापन की स्थिति, दिव्यांग जनों के मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने की प्रगति तथा मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का विवरण आदि का उल्लेख किया जाएगा। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाए। जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड की प्रगति, विशेषता श्रमिक अंत्योदय कार्ड धारकों एवं अन्य को जारी कार्ड विशेष का कारण कोविड-19 वैक्सीनेशन (प्रथम व द्वितीय डोज)की प्रगति संबंधित एसीएमओ या सीएचसी अधीक्षक प्रस्तुत करेंगे। ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, श्रमिकों मनरेगा, रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां,सहायिकाए, आशा बहुए,आशा संगिनीयां एवं नगर क्षेत्र के असंगठित मजदूरों के पंजीयन की स्थिति खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, एबीएसए, सीएससी अधीक्षक से सूचना प्राप्त कर प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि धान खरीद में किसानों के पंजीयन की स्थिति, क्रय केंद्रों के संचालन व भुगतान की स्थिति सहायक विकास अधिकारी(कृषि), पूर्ति निरीक्षक, एआरओ मार्केटिंग इंस्पेक्टर, एएमओ से सूचना प्राप्त कर प्रस्तुत किया जाएगा।
