Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


टीकाकरण महाअभियान में ब्लाक नवाबगंज ने तोड़ा रिकार्ड 6003 लोगो का हुआ टीकाकरण


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
नवाबगंज/बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा, पीएचसी  बाबागंज, नवाबगंज,एवं  रुपईडीहा में अधीक्षक डॉ आर एन वर्मा के निर्देश पर हरीराम आर्य, बीपीएम अबू स्वाले, धर्मराज वर्मा,अक्षय उपाध्याय,सत्तार खां,अनीता यादव,जितेंद्र कुमार,जवाहर साहू,साउथ अहमद खान,शालू गुप्ता,बंदना कुमारी,पूजा रावत,रूचि सिंह,रिंकू भारती,की टीम प्रतिदिन कोबिड का वैक्सिनेशन एवं सैम्पलिंग कर रही है। स्वास्थ्य कर्मचारियों और निगरानी समिति के प्रयास से क्षेत्र में टीकाकरण के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। सोमवार को मेगा टीकाकरण  के 35 कैम्प लगाए गए जिनमें सभी टीमों ने क्षेत्र में 6003 टीके लगाए। डॉ डीबी सिंह,डॉ विवेक सिंह,डॉ सुरेश गुप्ता,डॉ धर्मेन्द्र गौतम, शमीम अहमद सहित कई अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति गंभीर देखा जा रहा है। अधीक्षक डॉक्टर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.