महेश गोस्वामी मृदुल/अतुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोण्डा...चित्रांश कल्याण समिति उत्तर प्रदेश गोण्डा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव शासकीय अधिवक्ता सिविल कोर्ट गोंडा समिति के मीडिया प्रभारी /एडवोकेट अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ ही सक्रिय सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रशस्ति पत्र ,स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर करोना काल में किए गए एक योद्धा की तरह कार्य के लिए किया सम्मानित ।बताते चलें आरपीएफ प्रभारी ने अपने नौकरी की शुरुआत की प्रथम पारी प्रभारी निरीक्षक के रूप में जनपद गोंडा से ही शुरू की और प्रवीण कुमार द्वारा किए गए निरंतर विभाग के लिए प्रशंसनीय और गौरव पूर्ण कार्य के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से राष्ट्रीय सम्मेलन में आपको राष्ट्रीय पुरस्कार से भी किया गया सम्मानित जिसकी गूंज जनपद गोंडा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बनी रही ।
