महेश गोस्वामी मृदुल/अतुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोंंडा/जनपद न्यायालय में चल रहे वर्चुअल कार्य एवं झमाझम बारिश से अधिवक्ता बेहाल वही अधिवक्ताओं के क्र्लको को झेलनी पड़ रही अनेकों कठिनाइयां ज्ञात हो कि कोरोना. काल में केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर शहरों में लाकडाउन लगा दिया गया था वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट के निर्देश पर न्यायालय वर्चुअल कार्य करना प्रारंभ कर दी थी जिससे अधिवक्ताओं को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं इधर दो-चार दिन से जनपद में हो रही झमाझम बारिश से अधिवक्ताओं के क्लर्को को दो जून की रोटी भी कमाने में ढेरों मशक्कत करनी पड रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार तमाम रेगड़ी दुकानदार एवं अन्य कारों को आर्थिक शुविधा मुहैया करा रही है वही कचहरी में कार्य करने वाले मुंशियों ने मांग की कि प्रदेश सरकार हम सभी की ओर भी अपना ध्यान केंद्रित करें और हम सभी को भी कुछ आथिर्क सुविधा मुहैया कराऐ।