Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कर्नलगंज कस्बे के सकरौरा चौराहे पर एक बाइक सवार के टक्कर मारने से साईकिल सवार घायल


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
कर्नलगंज/गोण्डा ।। थाना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत गोंडा -लखनऊ राजमार्ग स्थित सकरौरा चौराहे पर एक बाइक सवार व साइकिल सवार में टक्कर हो गयी। जिससे उक्त दुर्घटना में साईकिल सवार घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा कर्नलगंज स्थित सकरौरा चौराहे पर एक बाइक सवार द्वारा एक साइकिल सवार को टक्कर मार दिया गया जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी दौरान मौके पर पहुँचे  नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह एवं बृजेश सिंह द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से चौराहे पर तैनात दो होमगार्ड जवानों के साथ घायल साईकिल सवार को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.