Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*विवाद कर अशांति फैलाने वाले दो प्रधान प्रत्याशी समर्थकों सहित गिरफ्तार*।



महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के साथ ही साथ अशांति एवं अराजकता फैलाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को दिए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-रामगढ़ के दो प्रधान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच हुए आपसी विवाद में दोनों पक्षो की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अशांति फैलाने व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के अपराध में कड़ी कार्यवाही करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।           पुलिस अधीक्षक ने उक्त कार्यवाही से आम जनमानस को यह संदेश दिया है कि शांति भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बक्शा नही जाएगा बल्कि ऐसे लोगो के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जायेगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.