Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दबंगो ने घर में घुस कर की मारपीट । विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज ।




महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोंडा। स्थानीय  कोतवाली  अंतर्गत ग्राम कचनापुर के मजरा नेपाल पुरवा निवासी स्वेटि सिंह की तहरीर पर पुलिस 6 लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मार पीट करने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे रामकृपाल सिंह, ललिता सिंह, बीना सिंह, कनिक सिंह, सुशीला सिंह व किशन सिंह निवासी ग्राम कचनापुर नेपाल पुरवा का नाम शामिल है। आरोप है कि पुरानी रंजिस को लेकर गुरुवार की शाम आरोपीगण  लाठी डंडे से लैस होकर उसके दरवाजे पर चढ़ आये। और सीधे घर मे घुसकर गाली देते हुये नित्य उपयोगी वस्तुओं को तोड़ने लगे। वह घटना की बीडीओ बनाने लगी जिस पर उक्त लोगों ने उसकी मोबाइल छीनकर कुंए में फेंक दिया। और जमकर पिटाई करने लगे। हल्ला गुहार पर गांव के लोग पहुंचे और छुड़ाये तब तक उसके गर्भ में पल रहा शिशु भी चोटिल हो चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह ने  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.