महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोंडा।। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई को मांग पर अड़े ग्रामीणों का 16 वें दिन भी धरना जारी रहा। वहीं पंचायत व विकास विभाग के अधिकारी दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे है। मामला विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर शाहपुर का है। यहां सड़क की पटाई कराया जाना दिखाकर 1,60,398 रुपये श्रमिकों के खाते में बतौर मजदूरी भेजी गई है। जब कि सड़क की पटाई नही कराई गई है। शिकायत के बाद चेतावनी देने पर भी कार्रवाई न होने पर बीते 4 मार्च से ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत अधिकारियों से किया गया मगर कोई कार्रवाई नही हुई। जिस पर चार मार्च से धरना प्रदर्शन जारी है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि जब तक दोषयो के विरुद्ध कार्रवाई नही होगी तब तक धरना जारी रहेगा। ओमप्रकाश तिवारी, देवीप्रसाद तिवारी, प्रागदत्त तिवारी, अंशुमान तिवारी, प्रभाकर तिवारी व शैलेन्द्र कुमार आदि धरने पर मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया गया। तो वह प्रशासक विजय मिश्रा के पास था । उन्होंने बताया कि मैं श्रावस्ती में हूँ। आने के बाद ही कार्रवाई के बारे में बता पाऊंगा।
