Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नवनियुक्त शिक्षक हुए सम्मानित! पहले चरण में ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए लिया शपथ



महेश गोस्वामी/अवधराज की रिपोर्ट
कर्नलगंज, गोंडा ।आज 23 फरवरी 2021 को न्याय पंचायत सीशामऊ के संकुल शिक्षकों की बैठक प्राथमिक विद्यालय कुर्था में संपन्न हुई जिसमें न्याय पंचायत में 37590शिक्षकभर्ती के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मीटिंग में प्राथमिक विद्यालयों के खुलने से पूर्व की जाने वाली तैयारी पर व्यापक चर्चा हुई और शासन के निर्देश के अनुसार 100 दिन का प्रेरणा ज्ञानोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया गया ।1 मार्च को विद्यालय खुलने पर विद्यालय को फूल मालाओं ,गुब्बारों बंदनवार से सजाया जाएगा तथा बच्चों का स्वागत रोली चंदन ,माल्यार्पण  व मिष्ठान्न से किया जाएगा  पहले दिन से ही बच्चों को मध्यान भोजन  व मीनू के अनुसार फल व दूध का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा ।खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए निर्देशित किया कि विद्यालय की साफ सफाई, चुनाकारी ,गैस की व्यवस्था खाद्यान्न ,अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। कक्षा कक्ष में प्रेरणा लक्ष्य ,प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, समय सारणी, प्रिंट रिच मैटेरियल, आधारशिला  क्रियान्वयन संदर्शिका समृद्ध माड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉड्यूल, पुस्तकालय ,खेल कॉर्नर को सुव्यवस्थित कर लिया जाए।  मां की प्रथम बुधवार को प्रबंध समितियों की बैठक की जाए तथा उसे प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। प्रधानाध्यापक विद्यालय के लीडर के रूप में कार्य करें। हमें 30 सितंबर 21:00 तक कर्नलगंज ब्लॉक को प्रेरक ब्लॉक बनाना है जिसके लिए सभी शिक्षकों ने पूरे जोश के साथ संकल्प लिया। मीटिंग में न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के शिक्षक, संकुल शिक्षक मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इलियास,रवि शंकर गुप्ता, सुधीर कुमार व ए आर पी श्री हरिप्रसाद यादव उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ आज की बैठक समाप्त हुई! आर पी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कर्नलगंज गोंडा
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.