महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
कर्नलगंज (गोंडा)। क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए गांव में कुछ बाहरी व सरकारी कर्मचारी ग्रामीणों को गुमराह करने में लगे हैं और आवास एवं शौचालय का पैसा उनके खाते में भेजवाने के लिए फर्जी तरीके से ग्रामीणों के बैंक पासबुक व आधार कार्ड की मांग कर रहे हैं। जिससे पंचायत चुनाव को प्रभावित किया जा सके। इसकी शिकायत विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत दत्तनगर निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने उप जिलाधिकारी से की है। जिसमें कहा गया है कि कुछ बाहरी लोग एवं एक सफाई कर्मचारी गांव में आकर ग्रामीणों को उनके खाते में शौचालय और आवास का पैसा भेजने का झांसा देकर लोगों से बैंक पासबुक और आधार कार्ड की कॉपी मांग रहे है वहीं एक पक्ष का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उक्त शिकायत संबंधी मामले में उपजिलाधिकारी ने बीडीओ हलधरमऊ को जांच सौंपी है।