Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया*



महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

  पिछले 4 माह से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही सिंधी समाज की 13 वर्षीय छवि तलरेजा पुत्री निश्चल तलरेजा जीवन से जंग हार गई।छवि तालरेजा श्री राम पब्लिक स्कूल पटेल नगर की छात्रा थी। छवि तलरेजा की मृत्यु से समाज में शोक की लहर दौड़ गई। सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि छवि की मृत्यु पर पूज्य सिंधी धर्मशाला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने छवि तलरेजा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। सभा के अंत में 2 मिनट का मौन व्रत धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।       

    श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी, राजकुमार ठक्कुर, पूज्य झूलेलाल धर्मार्थ समिति के अध्यक्ष जगदीश रायतानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश लधवानी,मथुरा दास लधानी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी, समाजवादी सिंधी सभा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ठक्कुर, भारतीय सिंधु सभा के जिला अध्यक्ष केशव ठक्कुर, मेला कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार धनकानी, सिंधी युवा नेता मनोहर लाल बलेचा, जगदीश साहनी, विजय रायचंदानी आदि शामिल रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.