रिपोर्ट -महेश गोस्वामी
मोतीगंज।।गोण्डा।।उक्त घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के मोतीगज ग्राम कोलूह के मजरे संकरी गांव नहर पुलिया के पास उस समय घटी जब मनकापुर थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी राज मुहम्मद अपने भांजा मो फैजान (12) पुत्र इमरान को साथ लेकर उसके घर धानेपुर थाना क्षेत्र के चिडरिहवा छोड़ने जा रहें थे कि सकारी गांव के निकट सरयू नहर पुलिया के पास पीछे से आ रहे टैक्टर ट्राली ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से मो फैजान सड़क पर जा गिरा।और बाइक चला रहे राज मोहम्मद बाइक से उछलकर खेत में जा गिरा जिससे राज मोहम्मद को कम चोटे आई।और सड़क पर गिरने से मो फैजान को गंभीर चोटे आई। उसकी हालत नाज़ुक देखकर इलाज के लिए धानेपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर बीट उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव व हम राही सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टैक्टर ट्राली को थाने पर ले आया गया है टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।मृतक के मामा राज मोहम्मद के तहरीर के आधार पर आज्ञात टैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधित। कार्य वाही की जाएंगी।

