Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कार्रवाई होने पर बौखलाया सिपाही दे दिया फोन पर जान से मारने की धमकी है

पुलिस कप्तान को भी दे चुका है जान से मारने की चेतावनी
गोरखपुर/बस्ती। अब इसे मानसिक दिवालिया पन कहें या फिर कानून व्यवस्था के डर का कम होते जाने का प्रमाण, पुलिस विभाग के एक सिपाही ने जहंा अपने ही उच्चधिकारी को जान से मारने की धमकी दी वही उसने जिलेे में तीन हत्या करने की भी धमकी दे डाली। इतना ही नही उसने पुलिस केा खुली चेतावनी देते हुए वीडियो भी पोस्ट कर दिया कि जिले की पुलिस में हिम्मत हो तो उसे रोक ले।

यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है। जहां के थाना कप्तान गंज में तैनात जनपद कुशीनगर के तरयासुजान निवासी सिपाही दिग्विजय राय को लगातार गलत आचरण के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। बताया जाता है कि उसने विगत दिमम्बर माह के प्रथम सप्ताह में पुलिस लाइन में काफी हंगामा किया था जिस पर उसे पुलिस अधीक्षक हेमराम मीणा द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था। अपनी बर्खास्ती से दिग्विजय इतना बौखला गया कि उसने एससी हेमराज मीणा को ही जान से मारने की धमकी दे डाली थी। जिस पर उसके विरूद्व मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भी भेज दिया गया था।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.