Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दो बच्चो की मां अपने प्रेमी के संग हुई फरार

*एक दो एवं एक तीन बच्चों की मां गायब*

*कोसीकलां।* नगर की दो अलग अलग बाहरी कॉलौनियों से एक तीन एवं एक दो बच्चो की मां बच्चो को छोडकर गायब हो गयीं। पीडित पतियों ने थाना कोसीकलां में पत्नियों के गायब होने की तहरीर दी। जिनमे से एक की गुमशुदगी एवं एक का एक युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाक्षेत्र की चौकी बठैनगेट के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी एक दो बच्चो की मां गत गुरूवार की देर सांय अपने परिजनो से बाजार खरीददारी करने की कहकर घर से आयी थी। देर रात तब जब बह घर नहीं लौटी तो परिजनो को चिंता हुई। परिजनों ने अपने मिलने वालों एवं रिस्तेदारी मे उसके आने की पूछताछ की लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। इसी दौरान किसी ने उन्हे बताया कि उनके पडोस से एक युवक भी गायब है। पीडित पति ने युवक पर उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना कोसीकलां मे नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर गोपालबाग चौकी के अंतर्गत आने वाली एक कॉलौनी से एक तीन बच्चो की मां अचानक गत रात्रि गायब हो गयी। परिजनो ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। पीडित पति ने अपनी पत्नी के गायब होने की तहरीर थाना मे दी। पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.