Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


ARTO द्वारा किए गए अभद्रता से पत्रकारों ने आक्रोश मंडलायुक्त से मिलकर किया कार्यवाही की मांग

मंडलायुक्त से मिलकर पत्रकारों ने एआरटीओ बविता बर्मा के द्वारा पत्रकार से अभद्रता करने के सम्बन्ध की शिकायत*


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

 *मंडलायुक्त से मिलकर पत्रकारों ने एआरटीओ बविता बर्मा के द्वारा पत्रकार से अभद्रता करने के सम्बन्ध की शिकायत* 


 *एआरटीओ प्रशासन भूली अपनी मर्यादा पत्रकार के साथ की  बदसलूकी पर पत्रकारों में रोष* 

गोंडा। पत्रकारों द्वारा 17 फरवरी को संभागीय परिवहन कार्यालय देवीपाटन मंडल गोंडा में अनधिकृत रूप से हूटर व हाई बीम लाइट के साथ एआरटीओ लिखा नेम प्लेट की निजी गाड़ी का कवरेज करते समय एआरटीओ प्रशासन द्वारा कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ अभद्रता करते हुए परिसर से बाहर निकल जाने व मुकदमा पंजीकृत करवा देने की धमकी के विरोध में दर्जनों पत्रकारों ने आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र देते हुए उन एआरटीओ पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मामला है 17 फरवरी 2021 को संभागीय परिवहन कार्यालय देवीपाटन मंडल गोंडा में पत्रकार परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रमों की अपडेट लेने के लिए गए थे। जहां उन्हें परिसर के अंदर कार्यालय गेट के बाहर एक निजी वाहन संख्या UP 93 BD 0080 जिस पर हूटर व हाई बीम लाइट के साथ बड़े अक्षरों में नेम प्लेट पर केवल एआरटीओ लिखा लगा मिला। पत्रकारों द्वारा उसे अनाधिकृत समझ कर उसका कवरेज करने लगे किसी के द्वारा प्रशासनिक कार्यों में अपने चेंबर में बैठे एआरटीओ प्रशासन बविता वर्मा को गाड़ी का पत्रकारों द्वारा कवरेज करने की जानकारी दी।सुश्री वर्मा अपना चेंबर छोड़ परिसर मे निकल आयी और गाड़ी का कवरेज कर रहे पत्रकारों पर भड़कते हुए आग बबूला होकर अपमानित करते हुए परिसर से बाहर निकल जाने के साथ मुकदमा पंजीकृत करवा देने की धमकी दे डाली। कवरेज कर रहे पत्रकारों द्वारा विजुअल करने के बाद अपने साथियों को इनके द्वारा कबरेज करते समय किए गए अभद्रता की जानकारी दी जिससे मंडल मुख्यालय पर पत्रकारों में बविता वर्मा के द्वारा  पत्रकारों पर किए गए अभद्रता के कारण रोष व्याप्त हो गया और दर्जनों पत्रकारगण मंडलायुक्त से व्यक्तिगत मिलकर शिकायती पत्र के माध्यम से उन्हें परिवहन विभाग के कैंपस के अंदर हूटर, हाई बीम लाइट व नेम प्लेट लगे निजी वाहन के कवरेज की फुटेज दिखाई जिसमें बविता वर्मा द्वारा तेज आवाज के साथ धमकी भरे लहजे में  पत्रकारों को परिसर से बाहर निकल जाने को कहते हुए नजर आ रही थी। पत्रकारों द्वारा मंडलायुक्त से मांग करते हुए कहा गया कि पत्रकारों के साथ सुश्री वर्मा द्वारा की गई अभद्रता व धमकी पर मुकदमा पंजीकृत करवाने के साथ इसकी जांच सक्षम अधिकारी से कराई जाए और निजी गाड़ी पर हूटर व  हाई बीम लाइट के साथ नेम प्लेट लगाकर चलने वाली एआरटीओ प्रशासन पर उच्च न्यायालय व शासन के दिशा निर्देशों का पालन न करने के कारण इन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाए।


 *क्या कहते हैं एआरटीओ प्रवर्तन अजय कुमार* 


इस प्रकरण को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन अजय कुमार से सभी पत्रकारों ने मिलकर जब बात की तो उन्होंने कहा कि मैंने गाड़ी देखी नहीं है अगर बीम लाइट लगा हुआ है तो अनाधिकृत है।जो भी नियमावली है उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


 *मंडलायुक्त ने पत्रकारों को कार्रवाई करने का दिया भरोसा*



एआरटीओ प्रशासन बबिता वर्मा के हूटर व हाई बीम लाइट तथा नेम प्लेट लगी निजी गाड़ी की पत्रकारों द्वारा कवरेज करने के दौरान उनसे की गई अभद्रता व परिसर से निकल जाने व मुकदमा पंजीकृत कराने की धमकी देने पर दर्जनों पत्रकार मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल से व्यक्तिगत मिलकर उन पर कार्रवाई करने व मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की जिस पर मंडलायुक्त द्वारा उपस्थित सभी पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि मैंने सारा विजुअल देखा है इस मामले में कार्रवाई जरूर होगी आप लोग निश्चिंत रहें ।इस मौके पर एच पी श्रीवास्तव, आर सी पांडे,राजेंद्र सिंह,महेश गोस्वामी, शिवकुमार द्विवेदी,अतुल श्रीवास्तव,विजय कुमार सोनी , सुरेश कनौजिया,प्रदीप तिवारी , राजेंद्र कुमार,मनोज मौर्या , पुनीता मिश्रा,पंकज सिन्हा , रघुराज सोनकर,विजय कुमार , राहुल तिवारी,शक्तिमान , जगपाल सिंह,अमित कुमार मिश्रा,  आशीष कुमार श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता,आवेश अंसारी,बृजेंद्र कुमार मिश्रा,प्रदीप तिवारी,राजकुमार मौर्या,अशोक पाठक आदि दर्जनों पत्रकार गण मौजूद रहे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.