Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक 24 फरवरी को





महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

गोंडा
उपायुक्त, उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने  अवगत कराया है कि माह फरवरी 2021 की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 24 फरवरी2021 को अपरान्ह 04.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। जिसमें गत बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन, भारत सरकार की योजनाओं में ऋण उपादान , केडिट लिंकड सब्सिडी , स्टाम्प डयूटी छूट , सब्सिडी,  एम ० एस ० एम ० ई ० के वार्षिक केडिट प्लान के क्रम में ऋण, " एक जनपद एक उत्पाद " योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप योजना, स्टैण्ड अप योजना, जैम पोर्टल ( गोमेंट ई - मार्केट प्लेस ),  हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना, क्रेडिट गारण्टी निधि ट्रस्ट के अन्तर्गत बीमित ऋणों तथा औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा एवम् समीक्षा की जाएगी।उन्होंने संबंधित से अनुरोध किया है कि वे बैठक में स्वंय ससमय उपस्थित हो तथा  यदि औद्योगिक इकाइयों के प्रकरण उनके स्तर से लम्बित है , तो शासनादेश के अनुरूप समिति के समक्ष निस्तारण हेतु प्रस्तुत करें ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.