गोण्डा। विधानसभा गोण्डा के विधायक प्रतीक भूषण सिंह क़े प्रतिनिधि अजय सिंह का जन्मदिन मंगलवार को उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शुभचिंतकों ने केक काटकर विधायक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। केक काटने के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान विधायक प्रतीक भूषण सिंह क़े प्रतिनिधि अजय सिंह के प्रति समर्थकों ने अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समर्थकों ने कहा कि विधायक प्रतीक भूषण सिंह क़े प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई दी।
समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का जन्मदिन उनके समर्थकों के लिए भी खुशी का अवसर होता है। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और उत्साह का माहौल बना रहा। अंत में सभी ने विधायक प्रतीक भूषण सिंह क़े प्रतिनिधि को जन्मदिन की पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
