संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट
सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,ततपश्चात मन्नन तिवारी प्रधान प्रतिनिधि एवं प्रधान द्वारा ध्वजारोहण किया गया l मुख्य अतिथि आदरणीय डॉक्टर शांति भूषण त्रिपाठी ने भारत की स्वतंत्रता में बलिदान हुए शहीदों को याद किया l मनकापुर ब्लॉक के ARP अनूप पाठक एवं मयंक मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने विचार व्यक्त किये l कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीत शुक्ला ने किया l आए हुए अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया l कार्यक्रम में मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष यूटा विनय मिश्रा , यूटा जिला उपाध्यक्ष गिरीश पांडे, यूटा के जिला संयुक्त मंत्री अमित पांडे ,अरविंद उपाध्याय, कृष्ण मोहन ,पवन मिश्रा , रवींद्र वर्मा ,नवनीत शुक्ला , सरिता मौर्य, दीपिका तिवारी, सिंपल देवी,दयाशंकर पांडे , रवि द्विवेदी ,जितेश नंद यादव तथा सौ से अधिक ग्रामवासी सम्मिलित हुए l
