गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) और भारत मेज प्रोड्यूसर सीएफसी के कुलदीप मिश्रा ने शनिवार को गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में स्थापित तीन फूड प्रोसेसिंग प्लांटों के उद्घाटन के लिए समय देने का अनुरोध किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटियां अंजली मिश्रा और खनक मिश्रा भी मौजूद रहीं। कुलदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि लौव्वा टेपरा में मक्का,आटा और मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट पूरी तरह तैयार हैं और इनके संचालन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जल्द समय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। सांसद गोरखपुर रवि किशन ने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित यह पहल रोजगार सृजन और स्थानीय कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
बेलसर के तीन फूड प्रोसेसिंग प्लांटों के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से मांगा समय
July 11, 2026
0
Tags
