Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार, एफपीओ में किसानों को बताए गए निर्यात के अवसर

गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) पर गुरुवार को कृषि निर्यात संवर्धन विषयक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और एफपीओ को कृषि उत्पादों के निर्यात की प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें वैश्विक बाजार से जोड़ना है। मंडलीय अधिकारी डॉ. अमित यादव ने निर्यात योग्य फसल क्लस्टर विकसित करने और कृषि निर्यात नीति के प्रोत्साहनों की जानकारी दी। डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज अपनाने पर जोर दिया। एपीडा के सत्येन्द्र सिंह लोधी ने आयात-निर्यात कोड, आरसीएमसी पंजीकरण व निर्यात योजनाओं की जानकारी दी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पलक तथा उद्यान विभाग के प्रतिनिधि ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। अंत में ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक हरि किशोर वर्मा ने सभी किसानों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान राम सरन मिश्रा, मुकेश शुक्ला, संजय उपाध्याय, पवन तिवारी, लल्ला ओझा सहित तमाम लोग रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.