गोण्डा। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र स्थित अथरिष्ट फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी परिसर में रविवार को पौधरोपण महाअभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर कुल चार हजार पौधे लगाए गए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में लल्ला ओझा, अविनाश सिंह, विनोद पांडेय, खनक मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
