संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट।
मनकापुर गोंडा.मनकापुर तहसील छेत्र अंतर्गत मुहर्रम का त्यौहार भाई चारा एव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुहर्रम त्यौहार के अवसर पर ढोलकों के साथ लगभग तीन बजे जलूस मनकापुर कोर्ट पहुचां।जहां भारत सरकार केन्द्रीय वन पर्यावरण विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने उपस्थित जन समूह का स्वागत किया।दूसरी तरफ ताजिया जलूस में सम्लित नन्हें बच्चो को चाकलेट देकर सेल्फी ली।मनकापुर अशकरपुर के पहुंचे जलूस को देखकर मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह काफी खुश दिखे।उन्होने सभी लोंगो के साथ ढोलक खुद बजायी।तद उपारांत उस ढोलक की कीमत को उपहार समेत भेट करने का कार्य किया।जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की। वहीं सुरक्षित वातावरण के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक मनकापुर गौरव सिंह तोमर की समस्त टीम चप्पे.चप्पे पर मुस्तैद रही।
