Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बसवरिया में सार्वजनिक चकरोट पर अतिक्रमण, सैकड़ों ग्रामीणों की जिंदगी प्रभावित; एंबुलेंस तक पहुंचना मुश्किल

 रिपोर्ट /रामजन्म तिवारी 
Gonda। जनपद के ग्राम गोसेनदरपुर मजरा बसवरिया, ब्लॉक इटियाथोक में सार्वजनिक चकरोट पर कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गांव को बिसुनपुर संगम मार्ग से जोड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क कई स्थानों पर अवैध कब्जे की चपेट में आकर बेहद संकरी हो गई है, जिससे रोजमर्रा का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 12 फीट चौड़ी चकरोट के दोनों किनारों पर पेड़ लगाकर तथा कब्जा कर रास्ते को कई जगह मात्र 3 फीट तक सीमित कर दिया गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि दोपहिया वाहन निकालना भी कठिन हो गया है, जबकि चारपहिया वाहनों का गुजरना लगभग असंभव हो चुका है।

बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों और सैकड़ों ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि किसी आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य राहत वाहन गांव तक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे जनसुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

राम यज्ञ, कर्ता राम, राम अवध, त्रिपुरारी और राजेंद्र समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बरसात में हालात और भयावह हो सकते हैं। अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.